पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • शिव परिवार की स्थापना से पूर्व चल झांकी के साथ निकाली कलशयात्रा

शिव परिवार की स्थापना से पूर्व चल झांकी के साथ निकाली कलशयात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम पंचायत में शिव मंदिर पर पार्वती, गणेश कार्तिक, नांदिया की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। इसके उपलक्ष्य में राममंदिर से कलशयात्रा निकाली गई। इसमें 51 महिलाएं सिर पर कलश धारण किए चल रही थी।

कलश यात्रा अग्रसेन बाजार, नेशनल हाइवे होते हुए ग्राम पंचायत भवन परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। कलशयात्रा में चल झांकी सजाई गई। इसमें शिव पार्वती, गणेश की झांकी बनाई गई। ग्राम पंचायत की निजी आय से ग्राम पंचायत भवन में शिव मंदिर में स्थापना की जा रही है। इसमें बुधवार को कलश यात्रा निकाली गई। पंडितों द्वारा विधि विधान से मंत्र उच्चारण द्वारा स्थापना की तैयारी की जा रही है। गुरुवार को भजन संध्या व सुंदरकांड का आयोजन किया गया। 20 अप्रैल को मूर्ति स्थापना की जाएगी।

धार्मिक उत्सव

असनावर के राम मंदिर से निकाली कलशयात्रा में 51 महिलाएं हुई शामिल, भजन संध्या व सुंदरकांड का आयोजन, आज होगी मूृर्ति स्थापना

असनावर. शिवमंदिर पर मूर्तियां प्रतिस्थापित करने से पूर्व निकाली गई कलशयात्रा में शामिल महिलाएं।

कलशयात्रा निकाली, भागवत शुरू

चौमहला. पाडलिया में ग्रामीणों की ओर से कैलाशचंद शास्त्री के तत्वावधान में राम मंदिर जीर्णाेद्धार व मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर मंगलवार को कलशयात्रा व भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा का वाचन वृंदावन के पंडित कृष्णकांत ने किया। सात दिनों तक चलने वाली प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। 23 अप्रैल को भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, सीता की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा व मंदिर पर कलश रोहण यज्ञ की पूर्णाहुति व महाप्रसादी का वितरण होगा।

खबरें और भी हैं...