विधिक जागरुकता शिविर में दी कानूनी जानकारी
चौमहला. गुराड़िया देवड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इसमें पैनल अधिवक्ता संतोष सोनी, योगेंद्र सिंह झाला ने तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण, असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विधिक सेवाएं गरीबों उन्मूलन योजनाओं का क्रियान्वयन एव दहेज प्रथा के बारे में जानकारी दी। साथ ही पीएलवी प्रवीण कुमार टेलर ने बालविवाह के दुष्परिणामों व बालविवाह नहीं करने व मोटर वाहन अधिनियम के बारे बताया।