रक्तदान शिविर में युवाओं ने दिखाया उत्साह, 60 यूनिट रक्त एकत्र
रक्तदाता समूह की ओर से बुधवार को रक्तदान शिविर का अायोजन किया गया। शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्र हुआ। तेज गर्मी होने के बाद बावजूद रक्तदान के प्रति उत्साह कम नहीं था।
रक्तदाता समूह के सदस्य माहिर हुसैन ने बताया कि समय-समय पर समूह की ओर से जिले में रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। शिविरों में एकत्रित रक्त को समूह झालावाड़ के अलावा कोटा भी भेजता है। समूह कोर्डिनेटर जय गुप्ता ने बताया कि समूह का मुख्य उद्देश्य हर मरीज को तुरंत रक्त उपलब्ध करवाना है।
अगामी 2 महीनाें में जिलेभर से 10 से अधिक शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविराें से गर्मी में रक्त की कमी दूर होगी। शिविर में आमिर खान, शराफत अली, तौसिफ खान, शेख जावेद, रईस खान, नासिर खान, युनूस खान, आजू आदि ने रक्तदान किया।