पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जांगिड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ, 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

जांगिड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ, 19 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतापगढ़. जांगिड़ समाज के विवाह सम्मेलन में शादी की रस्में पूरी करते वर-वधू।

प्रतिभाओं का किया सम्मान, वर-वधू को दिए उपहार

प्रतापगढ़ | श्री विश्वकर्मा जांगिड़ ब्राह्मण सुथार समाज का 20वां आदर्श सामूहिक विवाह सम्मेलन अक्षय तृतीया पर बुधवार को शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में हुआ। इसमें 19 जोड़ों का विवाह हुआ। इसके साथ ही वर-वधुओं को आठवां फेरा भ्रूण हत्या नहीं करने का दिलाया गया। इस दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। समाज का विवाह सम्मेलन में सुबह से ही वर और वधु पक्ष के लोग पहुंच गए। इसके बाद विवाह की रस्मों अदा की गई। सभी वर एक साथ बुलाए गए, जहां मंडप में तोरण की रस्म अदा की गई। इसके बाद वर-वधुओं को मंडप में जोड़े से बिठा विवाह की रस्म की। समाज के अध्यक्ष इंद्रसेन शर्मा ने बताया कि आचार्य वासुदेव शास्त्री झांसड़ी वालों के निर्देशन में फेरे हुए। आठवां वचन भ्रूण हत्या नहीं करने का दिलाया गया। इसके बाद विदाई की रस्म अदा की गई। समाज ने वधुओं को विभिन्न प्रकार के उपहार भेंट किए गए। इसके साथ ही जांगिड़ सद्भावना मंच ने कार्यक्रम में सहयोग किया गया। इस मौके पर प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, मंदसौर, नीमच आदि जिलों के समाज के लोगों ने भाग लिया।

प्रतापगढ़. शादी की रस्मे पूरी करते वर वधू।

प्रतिभाओं का सम्मान : इस दौरान गत दो साल में समाज के जो भी विद्यार्थी अव्वल रहे उनको स्मृति चिह्न, प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसमें अनिशा सुथार प्रतापगढ़, पूजा सुथार प्रतापगढ़, किरण सुथार छोटीसादड़ी, कुलदीप सुथार छोटीसादड़ी, माधवी सुथार छोटीसादड़ी, कृतिका सुथार छोटीसादड़ी, प्रियांशी जांगिड़ अरनोद, दीपांशु जांगिड़ अरनोद, इशिता सुथार प्रतापगढ़, कौशिकी शर्मा वरमंडल, रूपशिखा सुथार बगवास, तृप्ति सुथार प्रतापगढ़, रिया सुथार प्रतापगढ़ को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...