ग्राम स्वराज्य अभियान में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, जिम्मेदारियां दी
प्रतापगढ़ | ग्राम स्वराज अभियान के तहत अंबेडकर जयंती 14 अप्रैल से 5 मई तक जिला मुख्यालय सहित पंचायत स्तर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे। इसके लिए प्रभारी, सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एडीएम हेमेंद्र नागर ने बताया कि अंबेडकर जयंती पर प्रधानमंत्री के भाषण का प्रसारण और विभिन्न कार्यक्रमों के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, नगर परिषद आयुक्त और जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व, 20 अप्रैल को उज्जवला पंचायत, 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस, 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान, 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत अभियान, 2 मई को किसान कल्याण कार्यशालाओं का आयोजन और 5 मई को अभियान के तहत जिला मुख्यालय और ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रम हाेंगे।
आज निकलेगी शोभायात्रा
धरियावद | डॉ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती पर शनिवार को उपखंड स्तरीय समारोह के तहत सुबह 8:30 बजे लसाड़िया चौराहे से शोभायात्रा निकाली जाएगी। सुबह 11 बजे रावला बाग परिसर में कार्यक्रम होगा। इसमें डाॅ. भीमराव अंबेडकर संघ, धरियावद ब्लॉक के लोगों ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया।