पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौ वंश से भरी दो पिकअप जब्त, आरोपी फरार

गौ वंश से भरी दो पिकअप जब्त, आरोपी फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद| धरियावद के मांडवी में गौ वंश से भरी 5 पिकअप निकलने की सूचना पर महादेवजी मंदिर के ग्रामीणों ने दो गाड़ियों को रुकवाया। चालक से पूछताछ की तो वे ग्रामीणों को हथियार दिखाते हुए गाड़ियां छोड़ वहां से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पिकअप की तलाशी ली तो उसमें 5 बैल भरे थे, जिसमें एक बेहोश था। उसका मांडवी पशु कंपाउंडर से इलाज करवाया। सीआई डूंगरसिंह चूंडावत के निर्देश पर पहुंचे हैड कांस्टेबल बेलों की सूची बनाकर रखवाली के लिए ग्रामीणों को सौंपा, पिकअप जब्त कर थाने लाए। ग्रामीण अजीत लबाना, पृथ्वीराज, आदेश, राकेश, नरेश, देवीलाल, गोपाल, दिनेश, राजू, पवन ने बताया कि 5 गाड़ी गौ वंश से भरी हुई जाने की सूचना मिली। इस पर नाले के पास दो गाडिय़ों को रुकवाया, लेकिन चालक फरार हो गए। गाड़ी से हिम्मतसिंह चौहान, वीरेंद्रसिंह राठौड़, श्रवण, मांगीलाल की आईड़ी मिली जिसे पुलिस को सौंप दिया। एक पिकअप उदयपुर और दूसरी प्रतापगढ़ पासिंग की थी। इस दौरान गौ रक्षक सचिन शाह, गजेंद्र भरावा, जुगल सोनी, धीरज मारू, बंटी शर्मा, नीतेश टेलर ने आरोपियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। सीआई डूंगरसिंह चुंडावत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। दोनों गाड़ियों को जप्त कर थाने में रखवाया है। गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन नंबर से मालिक की पहचान की जा रही है।

धरियावद. थाने में जब्त पिकअप।

खबरें और भी हैं...