जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र वितरण शुरू
प्रतापगढ़ | जिले के सभी उपखंड स्तर पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छोटीसादड़ी, राउमावि प्रतापगढ़, भट्टारक यशकीर्ति उमावि प्रतापगढ़, राउमावि अरनोद, राउमावि दलोट, राउमावि सालमगढ़, राउमावि पीपलखूंट, राउमावि धरियावद के परीक्षा केंद्र पर जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 21 अप्रैल को प्रातः 11.30 बजे से 1.30 तक होगी। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हेमेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उक्त चयन परीक्षा के ऑफ लाइन प्रवेश पत्र ब्लॉक के संबंधित ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते है। ऑफ लाइन परीक्षार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय की बेबसाइट जेएनवीप्रतापगढ़ पर रजिस्ट्रेशन सूची से रजिस्ट्रेशन नंबर देखकर प्रवेश पत्र डाउनलोड पर जाकर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है।