पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोबाइल रिपेयरिंग और पर्यटन गाइड का देंगे कौशल प्रशिक्षण

मोबाइल रिपेयरिंग और पर्यटन गाइड का देंगे कौशल प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक एडीएम हेमेंद्र नागर की अध्यक्षता में मिनी सचिवालय परिसर में हुई। इसमें एडीएम नागर ने जिले में कौशल विकास केंद्रों की संख्या और ट्रेड बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि वे ग्राम स्तर पर युवकों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण, रोजगार के अवसर मुहैया कराएं। राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के जिला प्रबंधक अभिनव दीक्षित ने बताया कि जिले में वर्तमान में दो कौशल विकास केंद्रों द्वारा 120 युवाओं को रिपेयर ऑफ होम एप्लायंस एवं रिटेल ट्रेड में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कुछ दिनों में मोबाइल हैंडसेट रिपेयरिंग और पर्यटन गाइड के लिए 114 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में जिला सलाहकार राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम रेनू त्रिपाठी, जिला प्रबंधक एनयूएलएम किशन लाल, एलडीएम अजय नंदुर्कर, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक हितेश जोशी, महिला एवं बाल विकास विभाग से नाजिम हसन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जेपी चांवरिया, जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के कार्यक्रम अधिकारी प्रेमसिंह राणावत, सामुदायिक संगठक राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के विजय पाटीदार, शिल्पा मेघवाल एवं विकास केंद्रों के प्रभारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...