पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • पिलानी में वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका विषयक संगोष्ठी हुई

पिलानी में वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका विषयक संगोष्ठी हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | पिलानी प्रेस परिषद के तत्वावधान में हरि देवी झूथाराम शिशु सदन सभागार में संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि चिड़ावा डीएसपी सौरभ तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि हर्षवर्धन बिड़ला थे। अध्यक्षता हास्य कवि नागराज शर्मा ने की। वर्तमान समय में मीडिया की भूमिका विषय पर हुई संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ता प्रभुशरण तिवारी, बीईटी पीआरओ कर्नल शौकत अली व मूर्तिकार मातुराम वर्मा थे। परिषद अध्यक्ष उत्पल शर्मा, लोकेंद्रसिंह शेखावत, दर्पण खंडेलवाल, ललित ढेंढवाल, मनोज कुमावत ने अतिथियों का स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता मातुराम सैनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुरली मनोहर शर्मा, विवि पालिका अध्यक्ष डॉ. आरपी पारीक, पिलानी पालिका अध्यक्ष विजय हलवाई, नरेंद्रसिंह राठौड़, राजेश फोरमैन, प्रेमप्रकाश मोयल, प्रदीप झाझड़िया, नागेंद्र नौवाल, एडवोकेट पंकज शर्मा, मनोज जांगिड़, अशोक शर्मा, पृथ्वीसिंह बालापोता, श्यामलाल इंदौरिया, सुशील इंदौरिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...