पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वर्ण पदक विजेता ओमवीर का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिलानी | एमके साबू कॉलेज खेल मैदान पर हुई प्रथम लेवल की जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता ओमवीर का शुक्रवार को भाजपा युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप पारीक ने सम्मान किया। उपाध्यक्ष पारीक ने कलोठ कलां के ओमवीर पुत्र रामकिशन को ट्राफी देकर सम्मानित कर कहा कि मौका मिले तो गांवों की प्रतिभाएं भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। इस मौके पर कुलदीप वर्मा, नगेंद्रसिंह, रविस पूनिया, नीरज सिरोहा, विकास, गोविंद सैनी, राकेश सहित अनेक लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...