मारपीट का क्रॉस मामला दर्ज
पिलानी | मारपीट का क्रॉस मामला दर्ज हुआ। घंडावा निवासी हरकेश ने मामला दर्ज कराया कि 10 अप्रैल को सतवीर, राजकुमार, सुलोचना, मुन्नी, आशीष, बबीता व ममता ने उसके साथ मारपीट की। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इसी मामले में 10 अप्रैल को घंडावा निवासी ममता ने शेरसिंह व श्रवण कुमार के विरुद्ध शराब पीकर गाली-गलौच करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।