समारोह में सर्व समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
उदयपुरवाटी | पौंख के ज्योतिबा नगर में शुक्रवार को महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयंती सर्व समाज की ओर से मनाई गई। समारोह में सर्व समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि खेतड़ी विधायक पूर्णमल सैनी थे। अध्यक्षता सैनी समाज के जिलाध्यक्ष जगदीशप्रसाद सैनी किशोरपुरा ने की। विशिष्ठ अतिथि पूर्व जेपी विमल पूर्व कलेक्टर, एएसपी रिशालसिंह, पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी, पर्व विधायक भोलाराम सैनी, नवलगढ़ के राधेश्याम सैनी, कृषि अधिकारी रामकरण सैनी, पूर्व नायब तहसीलदार शिवनाथ सिंह, सागरमल सैनी जयपुर, बनवारीलाल मीणा, वैद्य राकेश शर्मा आदि थे।