पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सलीम की हत्या के मामले में शाहपुरा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए

सलीम की हत्या के मामले में शाहपुरा पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निंबाहेड़ा. शकूर शाह के घर बयान दर्ज करती पुलिस।

निंबाहेड़ा | रजा कॉलोनी निवासी सलीम पुत्र शकूर शाह की हत्या के मामले में शुक्रवार को भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाना पुलिस ने सलीम के परिजनों के बयान लिए। बुधवार को भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा थाने के भोजपुर गांव में एक खेत किनारे सलीम का अधजला शव था।

शाहपुरा पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज करने के बाद अनुसंधान के तहत शुक्रवार को शाहपुरा थानाधिकारी देरावरसिंह के निर्देश पर अनुसंधान व द्वितीय थानाधिकारी एसके मिश्रा यहां पहुंचे। मृतक के पिता शकूर शाह, उसकी माता शहनाज व प|ी नजमा के बयान दर्ज किए। अनुसंधान अधिकारी मिश्रा ने बताया कि वे निकुंभ एवं जलोदा जागीर भी पहुंचेंगे एवं घटनाक्रम से संबंधित पहलुओं की जांच करेंगे। जलोदा जागीर में कन्हैयालाल मेनारिया से भी पूछताछ की जाकर ग्रामीणों से कन्हैयालाल व सलीम के संबंधों व कामकाज के बारे में तथ्य जुटाने का प्रयास किया जाएगा। कांस्टेबल राजेंद्रसिंह भी साथ थे।

खबरें और भी हैं...