सूर्य आज आएंगे मेष राशि में, मलमास समाप्त
धौलपुर| सूर्यदेव शनिवार को मेष राशि में आ जाएंगे। इसके साथ ही एक महीने से चल रहा मलमास शनिवार को समाप्त हो जाएगा। साथ ही विवाह आदि मंगल कार्य शुरू हो जाएंगे। विवाह के मुहूर्त 18 अप्रैल से शुरू होंगे, जो 10 जुलाई तक चलेंगे। 23 जुलाई से चार महीने के लिए देव शयन काल शुरू हो जाएगा। देव उठनी ग्यारस के बाद भी गुरु-शुक्र का तारा अस्त होने के कारण कोई मुहूर्त नहीं है।