जलियांवाला बाग के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
धौलपुर| राष्ट्रीय जाट एकता मंच ने जलियांवाला बाग में शहीद हुए सभी भाइ और बहनों और बुजुर्गों को श्रद्धांजलि देकर नमन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय जाट एकता मंच जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने शहीदों की शहादत पर विचार रखे। इस मौके पर प्रसुन जाट, जीतू जाट, अन्ना, मनुआ, लाला, हर्ष राना, हरेंद्र राव, आशीष फौजदार, अमित चौधरी, ऋषभ, राहुल जाट, बबलू मौजूद रहे।