मदरसा के बच्चों को आज बांटी जाएंगी डिग्री
धौलपुर| मदीना कॉलोनी स्थित दारुल उलूम गुलशने बरकात की ओर से शनिवार को पहाड़ वाले बाबा की मजार पर ईशा जलसा ए दस्तारबंदी का आयाेजन किया जाएगा। जिसमें हजरत मौलाना सयैद कौशर रब्बानी जबलपुर, मौलाना फजले हक साब कोटा, कैशर बस्तकी, जफर नूरी साब ग्वालियर अादि अतिथि होंगे। कार्यक्रम में मदरसा में पढने वाले बच्चों के लिए डिग्री दी जाएगी।