पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संप्रेक्षण गृह से भागकर मुंबई गया बाल अपचारी बाड़ी से पुलिस ने किया बरामद

संप्रेक्षण गृह से भागकर मुंबई गया बाल अपचारी बाड़ी से पुलिस ने किया बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| बाल संप्रेक्षण गृह से गत दिनों भागे तीनों अपचारियों में से तीसरे को भी सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को निरूद्ध कर लिया है। सदर थाने के एचएम अजय सिंह ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि बाल संप्रेक्षण से भागा हुआ तीसरा अपचारी बाड़ी थाना क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर सादा वर्दी में पुलिस की टीम बनाई गई, जो अपचारी को बाड़ी से निरुद्ध किया गया। पुलिस ने बताया कि बाल संप्रेक्षण गृह से भागने के बाद तीसरा अपचारी मुंबई चला गया था। जब बाड़ी आया तो उसे निरूद्ध कर लिया गया। उसे बाल संप्रेक्षण गृह में फिर पुर्नवासित करवाया है।

खबरें और भी हैं...