अम्बेडकर जयंती पर होगा भवन का शिलान्यास
धौलपुर। जिला मुख्यालय पर सागरपाडा में शनिवार को सुबह 11 बजे अम्बेडकर भवन का शिलान्यास किया जाएगा। नगरपरिषद आयुक्त शशिकान्त शर्मा ने बताया कि 71 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन सिंह बघेल, राजस्थान वक्फ विकास परिषद के अध्यक्ष अब्दुल सगीर खान, धौलपुर विधायक शोभारानी कुशवाह, नगरपरिषद सभापति कमल कंषाना भी उपस्थित रहेंगे।