रोजगार शिविर 19 अप्रैल को
धौलपुर | सरकार की लोक कल्याणकारी नीति के तहत जिला प्रशासन एंव जिला रोजगार कार्यालय द्वारा एक दिवसीय कैम्पस शिविर 19 अप्रेल को कार्यालय परिसर धूलकोट में आयोजित किया जाना है। आशार्थियों को व्यावसायिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि शिविर में राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में जिला उद्योग केन्द्र व आरएसएलडीसी द्वारा योजनाओं की जानकारी प्रदान कर स्किल्ड प्रशिक्षण के आवेदन भरवाए जाएंगे।