धौंध और दांदीपुरा में उप स्वास्थ्य केंद्र बनेंगे
धौलपुर | देवनारायण योजनान्तर्गत पूर्व में जारी संशोधित प्रशासनिक एवं तकनीकी स्वीकृति के उपरान्त कलक्टर शुचि त्यागी ने 3 कार्यो की वित्तीय स्वीकृति जारी कर प्रथम किश्त की राशि 21 लाख 60 हजार रुपए हस्तान्तरित करने की स्वीकृति प्रदान की है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामवतार मीना ने बताया कि पंचायत समिति बसेड़ी की ग्राम पंचायत नादनपुर के विजैकापुरा, ग्राम पंचायत धौंध मुख्यालय पर और ग्राम पंचायत एकटा के दांदीपुरा में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवनों के निर्माण के लिए प्रथम किश्त में 21.6 लाख जारी किए गए हैं। प्रथम किश्त में प्रत्येक केन्द्र के लिए 7 लाख 20 हजार रुपए की राशि जारी की गई है।