अग्निपीड़ितों को मुआवजा दिलाने की मांग
मनियां | प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव रोहित बोहरा ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत टांडा के आधा दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनीं तथा समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान बोहरा ने हाल ही में अंधड़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात नुकसान के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर ग्रामीणों ने गांव में बिजली, पानी तथा खरंजा निर्माण की समस्याओं के बारे में बताया। वहीं नाली निर्माण में चल रहे आपसी विरोध को लोगों को बिठाकर सुलझाया। उन्होंने हल्का पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी को नुकसान का सर्वे कर जल्द रिपोर्ट प्रशासन को देने की बात कही। जिससे नुकसान का पीड़ित परिवार को मुआवजा मिल सके। बोहरा ने गांव जयेरा, दुर्गपुरा, बराबट, मुरलीपुरा, रूंधकापुरा आदि गांवों में जाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस अवसर पर बोहरा के साथ धौलपुर प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह जादौन, डीसीसी सचिव राजेश सिकरवार, श्रीभगवान शर्मा, अजीत पुरोहित, शैलू कंषाना, श्रीराम लोधा, महेश कुशवाह, महेंद्र त्यागी, महेश निशाद सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।