पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मतदान के दिन आरईसीएल श्रमिकों के काटे गए वेतन को दिलाने की मांग

मतदान के दिन आरईसीएल श्रमिकों के काटे गए वेतन को दिलाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | भारतीय मजदूर संघ का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में कलेक्टर से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में जिला मंत्री सोमप्रकाश चौधरी ने बताया कि 5 मार्च को वार्ड नंबर 11 व 12 के पार्षद उपचुनाव के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। लेकिन वार्ड संख्या 11 एवं 12 के मतदाता जो कि आरईसीएल फेक्ट्री में कार्यरत है उनका सार्वजनिक अवकाश चुनाव दिवस का वेतन फैक्ट्री द्वारा काट लिया गया है। जिसके एक दिन के काटे वेतन भुगतान कराने की मांग कलेक्टर से की गई। साथ ही अवगत कराया गया कि वर्तमान समय में विवाह शादियों की अधिकता के कारण आरईसीएल में जो कार्यकारिणी चुनाव 15 अप्रेल 2018 को होना निश्चित हुआ था, उसे अब आगामी तिथि के लिए स्थगित किया गया है।

खबरें और भी हैं...