नेटवर्क नहीं आने से बैंक में प्रभावित रहा लेनदेन, ग्राहकों को हुई परेशानी
रटलाई| कस्बे की एकमात्र एसबीआई की शाखा में बुधवार को नेटवर्क संबंधी परेशानी के चलते लेनदेन नहीं हो सका। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। नेटवर्क आने के इंतजार में कई उपभोक्ता भीषण गर्मी में भी बैंक के बाहर बैठ कर इंतजार करते रहे। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस समय शादी ब्याह के सावे चल रहे हैं। ऐसे में रुपयों की सख्त आवश्यकता है। बैंक से पैसे नहीं मिल पाने से आवश्यक कार्य अटक गए हैं। वही नेटवर्क नहीं आने से लेन-देन बंद है। इस प्रकार की सूचना लगा कर दरवाजा बंद कर लिया। ऐसे में उपभोक्ता बाहर परेशान होते रहे।