भगवान परशुराम और चाणक्य की भूमिका को साकार कर ब्राह्मण समाज एकजुट होने का ले संकल्प: शर्मा
परशुराम जयंती महोत्सव आयोजन समिति की ओर से बुधवार को खेजड़ी के बालाजी पर जिले के गांव-गांव, ढाणी-ढाणी से आए ब्राह्मणों ने मिलकर भगवान परशुराम के चरण पूजन का कार्यक्रम किया। कार्यक्रम गणपति वंदना के साथ आरंभ करते हुए भगवान परशुराम के चरण पूजन, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन संयोजक प्रमोद शर्मा, सह संयोजक बृजबल्लभ शर्मा सभापति, मनीष शुक्ला, कांतिचन्द गौतम, एवं सभी घटकों के अध्यक्षों के द्वारा हुआ। इसके समारोह में संयोजक प्रमोद शर्मा द्वारा सभी वयोवृद्ध ब्राह्मणजनों श्रीराम चतुर्वेदी, प्यारेलाल पाण्डेय, गोपाललाल कलकी, कांतिचंद गौतम, रामदयाल, ललित शर्मा इतिहास विद्, नाथूलाल शर्मा का तिलक लगाकर श्रीफल एवं शॉल भेंटकर सम्मान किया। अस्वस्था के कारण गदाधर भट्ट, योगेन्द्र शंकर, श्यामरानी एवं अयोध्या बाई अनुपस्थित रही, जिन्हें घर जाकर सम्मानित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए सभापति मनीष शुक्ला, ओमपाठक, सीमा शर्मा ने अपने विचार प्रस्तुत करते हुए संगठन पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक प्रमोद शर्मा ने कहा कि परशुराम एवं चाणक्य की भूमिका को साकार करते हुए समग्र ब्राह्मण समाज को एकजुट होने का संकल्प लेने की बात कही।
साथ ही ब्राह्मण समाज को अपील पढ़कर सुनाई, जिसमें यह दर्शाने का प्रयास किया कि झालावाड़ का ब्राह्मण जागरूक हो चुका है। सभी एकजुट होकर सहयोग देंगे। ऐसा मंच की अनुमति से आह्वान किया गया। समारोह में मनीष चतुर्वेदी, रामधारी सिंह दिनकर की ओजस्वी कविता है कौन विघ्न ऐसा जग में आदि गाकर समारोह का सफल संचालन किया, इनका पूर्ण रूपेण साथ निरंजन शर्मा के द्वारा किया गया।
सम्मानित होगी प्रतिभाएं
शोभायात्रा एवं महाप्रसादी की समाप्ति पर संयोजक प्रमोद शर्मा ने घोषणा की है कि जिले के प्रतिभावान या समाजहित के काम करने वाले व्यक्तियों को एक माह बाद स्वामी ज्ञानानंद युवाचार्य भानपुरा पीठ की अध्यक्षता में आयोजन में सम्मानित किया जाएगा, सभी से अपील की गई कि प्रमोद शर्मा के कार्यालय में अपने बायोडाटा जमा करा दे। आभार मुकेश श्रृंगी ने माना।
झालावाड़. भगवान परशुराम की जयंती पर बुधवार को मुख्य मार्गों से निकाली गई शोभायात्रा में शाामिल ब्राह्मण समाजबंधु।
छात्रावास से ब्राह्मण विद्यार्थयाें को मिलेगा संबल- सांसद
सर्व ब्राह्मण महासम्मेलन, विवाह सम्मेलन, छात्रावास शिलान्यास समारोह का आयोजन
झालरापाटन| परशुराम जयंती पर अखिल भारतवर्षीय गुर्जर गौड़ ब्राह्मण महासभा एवं विप्र फाउंडेशन के सानिध्य में महर्षि गौतम ब्राह्मण हित संरक्षण समिति झालरापाटन के तत्वावधान में ब्राह्मण महासम्मेलन, सामूहिक विवाह सम्मेलन व छात्रावास शिलान्यास समारोह बुधवार को हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद दुष्यंतसिंह थे। अध्यक्षता विप्र फाउंडेशन के ओझा ने थे। विशिष्ट अतिथि श्रीकृष्ण पाटीदार, श्यामसुंदर शर्मा, महासभा प्रदेशाध्यक्ष विशाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय जैन ताऊ, संसदीय सचिव नरेंद्र नागर, विधायक कवंरलाल मीणा, पूर्व विधायक अनिल जैन, हरिमोहन शर्मा, जिला प्रमुख टीना भील थे। सांसद ने कहा कि कहा कि छात्रावास निर्माण से ब्राह्मण विद्यार्थियों को अपना भविष्य बनाने में मदद मिलेगी।
झालरापाटन. सामूहिक विवाह एवं सर्व ब्राह्मण सम्मेलन में मंचासीन अतिथि।
8 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे: समारोह के बाद समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। इसमें ब्राह्मण समाज के आठ जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। पाणिग्रह संस्कार की सभी रस्में की गई। तोरण के बाद वेद मंत्रों के साथ वर वधुओं के फेरे करवाए गए। सम्मेलन समिति द्वारा वर-वधुओं को कन्यादान स्वरूप सोने चांदी के आभूषण, घरेलू सामान आदि दिए गए।
इनका रहा सहयोग: कार्यक्रम में नवयुवक संघ अध्यक्ष झालरापाटन राजेंद्र मीडिया, जिला महामंत्री प्रेम तिवारी, जगेंद्र गौतम, महेश शर्मा, झालावाड़ शहर अध्यक्ष भूपेंद्र दुबे, भवानीमंडी अध्यक्ष डॉ मनमोहन शर्मा, राजेंद्र आचार्य, सुनील दुबे, बकानी अध्यक्ष कमलेश शर्मा, असनावर से नरेश शर्मा, खानपुर से महावीर गौतम, अनिल गौतम आदि का सहयोग रहा।
मनोहरथाना और बकानी में भी परशुराम जयंती मनाई
मनोहरथाना| क्षेत्र में बांसवाड़ा परियोजना की ओर से संचालित स्कूल घड़ावली में परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई। प्रधानाचार्य अर्जुन मेवाड़ा ने बताया कि परशुराम जयंती महोत्सव कार्यक्रम ब्राह्णाण समाज अध्यक्ष गिरिराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। विशिष्ट अतिथि अमित शर्मा, रामगोपाल पंचाैली ने छात्राें को बताया कि परशुराम विष्णु के ही अवतार थे। इसमें छात्र-छात्राओं को परशुराम के बारे में विस्तार से बताया।
बकानी | कस्बे में परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। बाजार चौक पर परशुराम जयंती महोत्सव समिति की ओर से सर्व ब्राह्णाण समाज के लोगों ने भगवान की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर चरण वंदना की।
भगवान परशुराम की निकाली शोभायात्रा
समारोह के बाद भगवान परशुराम की शोभायात्रा खेजड़ी के बालाजी से गाजे बाजे के साथ प्रारंभ हुई। भगवान परशुराम की झांकी शोभायात्रा का आकर्षण बढ़ाती रही। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। इस मौके पर शोभायात्रा का गौतम भवन में गौतम समाज की ओर से स्वागत किया गया। विनोद गौतम ने पुष्प वर्षा कर शर्बत से स्वागत किया। मंगलपुरा में प्रेम तिवारी, दाऊजी मंदिर चौराहे पर मुस्लिम समाज और पार्षद व उपसभापति द्वारा स्वागत किया। इसी क्रम में शहर के मुख्य मार्गो पर यात्रा का स्वागत हुआ। गिरिराज शर्मा ने प्रमोद शर्मा को साफा पहनाकर श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। नगरपरिषद मार्ग पर पार्षद अमरीन कुरैशी एवं कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत किया। सीमेंट रोड एडवोकेट मुकेश भाया, मोटर गैराज पर डॉ. अनिल शर्मा, राजकुमार शर्मा, शंकर भोजनालय आदि ने स्वागत किया।
शाम को महाआरती व प्रसादी का वितरण-
शोभायात्रा के मोटर गैराज के समीप कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भगवान परशुराम की महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद जिलेभर से आए ब्राह्मणजनों को महाप्रसादी का वितरण किया गया। शोभायात्रा में सभी घटकों के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिकारी व श्रृंगी समाज से छीतरलाल, नंदकिशोर, कान्यकुब्ज समाज से भूपेन्द्र पाण्डेय, ओम पाठक, रमण शर्मा, दिनेश शर्मा, मारू समाज से दुर्गाशंकर, बबलू शर्मा माथनिया, सलावद सरपंच हंसराज शर्मा, रिझोन सरपंच आशा शर्मा, विप्र जिला अध्यक्ष विनोद शर्मा, युवा अध्यक्ष मुकेश श्रृंगी, ब्राह्मण महासभा युवा अध्यक्ष सौरभ शर्मा, खानपुर से प्रदीप शर्मा, महावीर गौतम, अंकुर शर्मा, झालरापाटन सनाढ्य के अध्यक्ष हरिराज शर्मा पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष, कोटा स्टोन एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, गयाप्रसाद चतुर्वेदी, सनाढ्य समाज अध्यक्ष राजकुमार शर्मा, पूर्व अध्यक्ष माणकचन्द शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, वरिष्ठ मुरलीशंकर शर्मा आदि मौजूद थे।