मनोहरथाना: विधायक ने गौरव पथ और कक्षा भवन का किया शिलान्यास
मनोहरथाना| सुराज संकल्प विकास यात्रा के अंतर्गत विधायक कंवरलाल मीणा ने ग्राम बोरदा, मैथून सहित कई गांवों का दौरा किया। इस मौके पर विधायक ने ग्रामीणों को चार साल की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर विधायक ने ग्राम मेठून में लगभग 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ग्रामीण गौरव पथ व राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल बोरदा में 27 लाख रुपए की लागत के अतिरिक्त कक्षा-कक्ष का भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ करवाया। इस मौके पर विधायक ने कहा हमने चुनाव के बाद हम समय-समय पर गांवों का दौरा करते रहे है। गांवों की समस्या को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया है। इस मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दानमल मीणा, रामनिवास मीणा, पप्पूलाल मीणा सहित मौजूद रहे।