पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तीन महीने पूर्व बनाए सीसी रोड पर दरारें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुनेल-झालरापाटन रोड को बने 3 माह ही हुए है कि इसके घटिया निर्माण की पोल खुलने लगी है। जिससे साफ होता है कि इस निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। 28 किमी लंबे सुनेल से झालरापाटन मार्ग पर घटिया सामग्री व मिट्टी युक्त बजरी का उपयोग करने से यह सीसी सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगा है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार के करोड़ों रुपए के प्रोजेक्ट को ठेकेदार की लापरवाही से कार्य किया गया। सुनेल झालरापाटन रोड में कई जगह रोड दरारें नजर आने लगी है। एवं सुनेल कस्बे के समीप वर्तमान में बनाई गई खाळ की पुलिया पर जो सीसी रोड का फर्श किया गया। उसमें भी कई जगह दरारें नजर आ रही है, वाहन चालकों ने बताया कि सुनेल झालरापाटन रोड निर्माण के दौरान इंजीनियर द्वारा ध्यान नहीं दिया गया, जिससे रोड को पूर्ण रुप से समतल नहीं बनाया गया। वाहनों की रफ्तार बढ़ते ही बबलिंग करने लगते है। जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...