परशुराम जयंती पर किया दीपदान, शोभायात्रा 22 को
प्रतापगढ़ . दीपेश्वर तालाब पर दीपदान करते सर्व ब्राह्मण समाज के लोग।
भास्कर न्यूज | प्रतापगढ़
भगवान परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर विप्र फाउंडेशन ने दीपेश्वर तालाब पर 501 दीप को जलाकर दीपेश्वर तालाब के किनारे महाआरती की, सकल ब्रह्म समाज और विप्र फाउंडेशन ने दीपदान किया। विप्र फाउंडेशन प्रदेश मंत्री सत्यनाराण भट्ट ने संगठन के उद्देश्य बताए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने महाआरती पूजन और बुधवार को पक्षियों के परिंडे बांधकर परशुराम की झांकी पर पुष्प अर्चन कराया। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार नागर, राजेंद्र जोशी, एडवोकेट ललित शुक्ला, मधु शर्मा, हरीश कुमार, हितेश शर्मा, शुभम भट्ट, अनिरुद्घ शर्मा, प्रखर नागर आदि मौजूद थे।
दिनभर हुए आयोजन : शहर में राजस्थान ब्राह्मण महासभा और युवा प्रकोष्ठ ने परशुराम जयंती पर श्री नृसिंह भवन पर पूजन, हवन, महाआरती की। गुरुवार को तपस छात्रावास नई आबादी के छात्रों को फल-बिस्किट बांटे जाएंगे। शुक्रवार को चेनकुंड महादेव मंदिर परिसर में शाम साढ़े चार बजे परिंडे बांधे जाएंगे। साथ ही शनिवार को ब्रह्मसभा में रात 7 बजे गीता पाठ किया जाएगा। इसके बाद रविवार को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शाम साढ़े 4 बजे नगर परिषद से निकाल कर सदर बाजार होते हुए नृसिंह घाट मंदिर पहुंचेगी। यहां पर शाम साढ़े 5 बजे प्रतिभा सम्मान होगा।
पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि
छोटीसादडी | भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सर्व ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों और समाजजनों ने नगर के प्रमुख चारभुजा मंदिर में भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। बाद में सामूहिक आरती की गई। इस दौरान मंदिर में भगवान के खूब जयकारे गूंजे। इस मौके पर ब्राह्मण महासभाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, परशुराम संगठन जिलाध्यक्ष योगेंद्र औदिच्य, जिला मंत्री कृष्ण वल्लभ नागदा, वरिष्ठजन बद्रीलाल कौशिक, श्यामलाल नागदा, शांतिलाल, गोविंद, छगन शर्मा राजेंद्र औदिच्य, दिनेश, परशुराम ब्रिगेड मंत्री सौरभ नागदा, महिला जागृति मंच की निशा जोशी, बसंती नागदा, बीना जोशी, माया शर्मा पूर्णिमा, मंगला, चंदा शर्मा आदि शामिल हुए।
जयंती पर बांधे 21 परिंडे
धरियावद | सर्व ब्राह्मण समाज ने अध्यक्ष भगवती शंकर श्रीमाली की अध्यक्षता में धरियावद के कुम्हारवाड़ा राम द्वारा स्थित ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर (रामद्वारा) पर महाअभिषेक, पूजा-अर्चना की। राज राजेश्वर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना, आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। साथ ही जयंती के उपलक्ष्य में पक्षियों के पानी पीने के लिए 21 परिंडे समाज जनों ने सार्वजनिक जगह पर बांध कर कार्यक्रम का समापन किया। गौतम भारद्वाज, नाथूलाल जोशी, रूपलाल सुखवाल, महेश खेड़वा, आनंदीलाल शर्मा, नरेश शर्मा, यशवंत भारद्वाज, ललित आमेटा, नवीन व्यास, लोकेश भारद्वाज राजेंद्र पाराशर, शैलेंद्र शर्मा, जनार्दन शर्मा, चेतन शर्मा आदि मौज्ूद थे।
जिले भर में परशुराम जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम
छोटीसादड़ी
धरियावद
धरियावद . परशुराम जयंती पर परिंडे बांधते हुए।