पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में रात 12 बजे बाद नहीं मिलते पुलिसकर्मी

शहर में रात 12 बजे बाद नहीं मिलते पुलिसकर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रात को प्रतापगढ़ शहर कितना महफूज है यह जानने के लिए मंगलवार देर रात को भास्कर टीम ने पड़ताल की। रात 12 बजे से लेकर 2 बजे तक भास्कर टीम ने शहर के हर चौराहे, गलियों की टोह ली, लेकिन कहीं पर भी शहर की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी नजर नहीं आए। अंबेडकर सर्कल पर जरूर पुलिस के दो जवान नजर आए, लेकिन उन्होंने रोक कर पूछने की जहमत भी नहीं उठाई।

भास्कर टीम ने रात 12 बजे से पड़ताल शुरू की। टीम ने शहर के कृषि मंडी चौराहा, धरियावद नाका, नीमच नाका, जीरो माइल चौराहा, गांधी चौराहा, अंबेडकर सर्कल और भीतरी इलाकों में गश्त के हालातों की जानकारी ली, लेकिन सुरक्षा के लिए कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा।

रात 1 बजे : जीरो माइल चौराहा का हाल

इस चौराहे से बांसवाड़ा, रतलाम और मंदसौर जाया जाता है। यहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने अस्थायी चौकी भी स्थापित की है, लेकिन रात्रि को यहां पर भी कोई नहीं दिखा।

भास्कर पड़ताल

चौकियों के हाल

1.45 बजे सुरजपोल चोकी पर नहीं दिखा कोई पुलिस का जवान।

भास्कर टीम रात एक बजे शहर के जीरो माइल पहुंची तो यहां कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। यहां बनी अस्थायी चौकी बंद थी। कोतवाली यहां से 100 मीटर की दूर भी नहीं है। शहर के एंट्री पाइंट कहे जाने वाले जीरो माइल पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगा रखे हैं। इंद्रा कॉलोनी में स्थित पुलिस चौकी में भी रात को सन्नाटा पसरा हुआ था। यहां केवल एक पुलिसकर्मी बैठा हुआ मिला। सूरजपोल कस्बा चौकी पर सन्नाटा पसरा हुआ था। इस चौकी के पास ही शहर के मुख्य सदर बाजार, सर्राफा बाजार, धानमंडी, महल दरवाजा बाजार स्थित है। कमोबेश यहीं हालात शहर के काका साहब चौराहा, नीमच नाका, दीनदयाल सर्कल पर नजर आए। शहर की ह्रदय स्थल गांधी चौराहे पर स्थित सूरजपोल चौकी में भी सन्नाटा दिखा।

जानिए देर रात कितना सुरक्षित है प्रतापगढ़ शहर

रात 1.45 बजे: गांधी चौराहे पर सन्नाटा

गांधी चौराहा शहर का ह्रदय स्थल है। मुख्य चौराहा होने और पास ही रोडवेज बस स्टैंड होने के कारण यहां रात को लोगों का आवागमन रहता है। भास्कर टीम ने रात 1.45 बजे इस चौराहे की टोह ली तो यहां चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी नहीं दिखा। यहां तक की चौकी में भी सन्नाटा पसरा हुआ था।

रात 12.10 बजे : कृषि मंडी चौराहा

रात 12.10 बजे जब भास्कर टीम यहां पहुंची तो कोई पुलिसकर्मी नहीं था। मंडी का प्रमुख व्यापारी वर्ग भी इसी कॉलोनी में रहता है। ऐसे इलाकों में चोरी का भी भय बना रहता है।

खबरें और भी हैं...