पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Kota
  • आवर डग और असनावर स्वास्थ्य केंद्रों को नोटिस

आवर-डग और असनावर स्वास्थ्य केंद्रों को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. नरेश अग्रवाल की अध्यक्षता में जिले के समस्त कोल्ड चैन हैंडलर, सुपरवाइजर, एलएचवी स्टाफ की बैठक स्वास्थ्य भवन में हुई।

बैठक में रोटा वायरस, वेक्सिन हेड काउंट सर्वे, 23 व 24 अप्रैल को कुमटिया, बुडनपुर व गंगपुरा में आयोजित होने वाले मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जिन संस्थाओं की टीकाकरण, एएनसी की उपलब्धि कम प्राप्त हुई है, उन चिकित्सा संस्थानों के सुपरवाइजर से चर्चा कर लक्ष्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित पीएचसी आवर, चुरेलिया, सीएचसी असनावर, डग को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।

बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. रवि वर्मा ने परिवार कल्याण कार्यक्रम पर चर्चा की एवं पीपीआईयूसीडी के लक्ष्यों की पूर्ति करने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में गुलजार मंसूरी एवं इन्द्र कुमार जैन द्वारा टीकाकरण सत्र की गतिविधियों में सुधार के लिए चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...