पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीर बादशाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स 20 से होगा

पीर बादशाह रहमतुल्लाह अलैह का उर्स 20 से होगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धरियावद | हजरत पीर बादशाह रहमतुल्लाह अलैह बड़वाले बाबा का 40 वां उर्स शुक्रवार को शुरू होगा। अंजुमन जनरल कमेटी के सदर सैयद ताज मोहम्मद और उर्स कमेटी सदर सैयद मोहम्मद हनीफ के अनुसार तीन दिवसीय समारोह के दौरान परंपरागत ढंग,अकीदत के साथ 20 अप्रैल शुक्रवार को पहले दिन सुबह परचम कुशाई, कुरान ख्वानी और शाम को नमाज ईशा महफिलें मिलाद के कार्यक्रम के साथ तीन दिवसीय उर्स शुरू होगा। इसके तहत मुस्लिम भाइयों सहित धार्मिक कार्यक्रमों में पारंपरिक वेशभूषा पहने भाग लेंगे।

चादर जुलूस 21 को : उर्स कमेटी के सदर सैयद मोहम्मद हनीफ ने बताया कि हजरत पीर बादशाह बड़वाले बाबा को चादर पेश करने की रस्म शनिवार शाम को अदा की जाएगी। भव्य जुलूस के साथ पठानों का मोहल्ला से चादर शरीफ का आस्ताने के लिए रवाना होगा और नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचेगा। इसी दिन रात में दरगाह शरीफ पर कव्वाली का कार्यक्रम होगा। इसमें कव्वाल नजीर नियाजी और मध्यप्रदेश के परवेज शरीफ कलाम पेश करेंगे। इस दौरान देर रात को दरगाह शरीफ में गुलाब, इत्र, चंदन से गुसल की रस्म अदा की जाएगी।

फातिहा और लंगर 22 को : उर्स कमेटी के सदर सैयद मोहम्मद हनीफ के अनुसार बड़वाले बाबा के 40वें उर्स कार्यक्रम में रविवार को कुल की फातिहा की रस्म सुबह 8 बजे होगी, लंगर होगा।

खबरें और भी हैं...