- Hindi News
- National
- धरियावद के बाजार में सावों की खरीदारी के लिए आए लोगों से मेले जैसा माहौल
धरियावद के बाजार में सावों की खरीदारी के लिए आए लोगों से मेले जैसा माहौल
धरियावद . आखातीज के सावों का असर बाजार में सोमवार को चरम पर रहा। गर्मी के बावजूद बाजार में खरीदारी जोरों पर रही। गणपति पूजा के लिए कुम्हारों के यहां कलश वदाने और शुभ मुहूर्त में मांगलिक गीतों के साथ शादी वाले घरों पर ले जाने का दौर जारी है। विशेषकर बर्तनों की खरीदारी अधिक रही। तहसील क्षेत्र का सबसे प्रमुख थोक बाजार और रिटेलर बाजार धरियावद का प्रमुख सदर बाजार माना जाता है। प्रसिद्ध अक्षय तृतीया पर सर्वाधिक विवाह एवं मांगलिक कार्यक्रम होने से बाजार में हर वस्तु के भाव बढ़ जाते हैं। बाजार में वाहनधारियों को निकलने की जगह नहीं मिल रही। वहीं टेंट व्यवसायी, बैंडबाजे, माइक अौर म्युजिक सिस्टम, डेकोरेशन, हलवाई, शादी समारोह स्थल, पंडित और विभिन्न खाद्य सामग्री और आवागमन के लिए वाहन आदि की दरें बाजारों में बढ़ चूकी है।
पांच साल में यह रहे सोना-चांदी के भाव
सोने के भाव
2014 - 30,000
2015 - 28,000
2016 - 32,000
2017 - 30,000
2018 - 31,500
सभी भाव रुपए में एसएमएस ज्वैलर्स प्रतापगढ़ के अनुसार
चांदी के भाव
65,000
50,000
36,000
38,000
39,500