डूंगला | मंगलवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री वसुंधराराजे 60 करोड़
डूंगला | मंगलवार सुबह दस बजे मुख्यमंत्री वसुंधराराजे 60 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगी। वे यहां हेलीकॉप्टर से आएंगी। फलोदड़ा मार्ग पर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद 7 करोड़ की लागत से निर्मित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का लोकार्पण, मंगलवाड से बड़ीसादड़ी तक 55 लाख की लागत से बनी सड़क व कस्बे में 2 करोड़ की लागत से बने तहसील भवन सहित 60 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगी।