19 अप्रैल को धौलपुर में लगेगा रोजगार शिविर
19 अप्रैल को धौलपुर में लगेगा रोजगार शिविर
धौलपुर| जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 19 अप्रैल को धूलकोट स्थित जिला रोजगार कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन होगा। जिला रोजगार अधिकारी रघुवीर सिंह मीणा ने बताया कि शिविर में बेरोजगारों को व्यवसायिक मार्गदर्शन दिया जाएगा।