रात साढे 10 बजे तेज हवाओं का दौर
धौलपुर| गत दिनों तेज अधंड़ के बाद सोमवार रात करीब साढे 10 बजे एक बार फिर तेज हवा का दौर शुरू हो गया। ऐसे में तेज हवा के शुरू होते ही दुकानदारों ने दुकानें बंद कर घर चले गए। वहीं शहर के कुछ स्थानों पर लगी रेहड़ी वालाें ने भी आंधी आने की आशंका के चलते घर चले गए। वहीं ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी भी हुई।