सोमेन्द्र बने युवा आईटी प्रकोष्ठ के सहसंयोजक
बाड़ी| अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन युवा प्रदेश उपाध्यक्ष सुधाकर मंगल ने बताया कि अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद नारायण जी के आदेशानुसार युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल ने अग्रवाल सम्मेलन की आईटी युवा प्रकोष्ठ की टीम का प्रदेश में गठन किया है।
जिसमें हमने पूर्वी राजस्थान के 16 जिलों के युवाओं का इसमें चयन कर मनोनीत किया है, वहीं धौलपुर जिले के बाड़ी से सोमेन्द्र मंगल को प्रदेश सहसंयोजक आईटी प्रकोष्ठ व रवि गोयल बसेड़ी को कोषाध्यक्ष, कमल किशोर को कार्यसमिति सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है।