पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीर्थराज मचकुंड सरोवर में हमेशा पानी रहे, ऐसा इंतजाम करेंगे: आरएस गर्ग

तीर्थराज मचकुंड सरोवर में हमेशा पानी रहे, ऐसा इंतजाम करेंगे: आरएस गर्ग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीर्थराज मचकुंड में सोमवती अमावस्या पर परिक्रमा करने के लिए जिला सहित दूर-दराज के क्षेत्रों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। उन्होंने वहां पर पहले परिक्रमा की और उसके बाद दान-पुण्य भी किया। परिक्रमा के दौरान भक्तों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया। परिक्रमा का शुभारंभ संतश्री पागल बाबा के सानिध्य में राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. आरएस गर्ग ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली एवं युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ किया।

इस दौरान डॉ. गर्ग ने मचकुंड पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन कर सरोवर को और अधिक सुंदर बनाए जाने की संभावनाओं को लेकर उपस्थित जनसमूह से बात करते हुए सरोवर में जल की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार से बात करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिले की अमूल्य धरोहर तीर्थराज मचकुंड देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों में अपना विशेष महत्व रखता है। यहां बढ़ाई जा रही सुविधाओं से यह स्थल पर्यटकों को आकर्षित तो करेगा ही साथ ही जिले में व्यवसाय को बढ़ावा मिलेगा। लाडली जगमोहन मंदिर के महंत कृष्णदास ने डॉ. गर्ग को पटका पहनाकर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर महंत रामदास, डॉ. महावीर दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता संजीव श्रीवास्तव, ओमप्रकाश, लक्ष्मण स्वरूप श्रीवास्तव, नरेंद्र तोमर, राधेश्याम व्यास, शिवेंद्र शर्मा, रमेश तिवारी, गोविंद सिंह आदि मौजूद थे।

धर्म-समाज

धौलपुर. सोमवती अमावस्या पर परिक्रमा करते श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण करते लोग।

राधे-कृष्ण के जयकारों के साथ की परिक्रमा

राधे-राधे श्याम मिला दे और राधे श्याम-राधे श्याम जैसे कृष्ण भक्ति के गीत और भजनों के साथ हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने तीर्थराज मचकुंड की परिक्रमा कर दान-पुण्य किया। परिक्रमा मार्ग में महिलाओं ने छोटे-छोटे पत्थरों से घर का स्वरूप बनाकर सुख समृद्धि की कामना की। परिक्रमा मार्ग में रानी गुरु मंदिर, लाडली जगमोहन मंदिर, जगन्नाथ जी मंदिर, राम जानकी मंदिर, भूतेश्वर महादेव आदि मंदिरों पर बंगला झांकी सहित कई धार्मिक आयोजन हुए। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह पेयजल व प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया गया। मचकुंड परिक्रमा आयोजन समिति द्वारा मदनमोहन मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह मौनी सिद्ध की पवित्र गुफा से पूजा अर्चना के साथ परिक्रमा का शुभारंभ हुआ। परिक्रमा ध्वजा के साथ महंत रामदास, महंत कृष्ण दास, श्रीराम दुबे, बलराम दास, बालक दास सहित श्रद्धालुओं ने परिक्रमा शुरू की।

खबरें और भी हैं...