बच्चों को संस्कारपूर्ण शिक्षा दें:रोहतगी
धौलपुर| शहर के एक स्कूल में पेरेंटिंग वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें 7 दर्जन से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वर्कशॉप को संबोधित करते हुए मुंबई विश्वविद्यालय की इंग्लिश व फ्रेंच की ट्रेनर पदमा रोहतगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बच्चों को संस्कारवान शिक्षा देना अति महत्वपूर्ण है। हमें बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान देने की उस समय आवश्यकता रहती है, जब बच्चे स्कूल जाने लगते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की भावनाओं को समझें और उनकी रुचि के अनुसार उन्हें शिक्षा ग्रहण कराएं। वर्कशॉप में नई दिल्ली से आई विनीता सरीन ने कहा कि हमें बच्चों की क्रियाकलापों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उनकी बातों को कभी नजरअंदाज ना करें और उनकी छोटी-छोटी बातों को भी समझें।