पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 50 पुलिसकर्मी सम्मानित

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए 50 पुलिसकर्मी सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पुलिस लाइन में एक समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान पुलिस ने मार्च पास्ट भी निकाला। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने पर पुलिस अधिकारियों सहित 50 पुलिस जवानों को सम्मानित भी किया। समारोह को संबोधित करते हुए एसपी सिंह ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों का भविष्य में भी और अधिक हिम्मत से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं दूसरी ओर 6वीं बटालियन आरएसी में भी एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां हुए कार्यक्रम में आरएसी के 41 जवानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

6वीं बटालियन आरएसी के 41 जवान भी सम्मानित

पुलिसकर्मी को सम्मानित करते एसपी।

जवानों ने किया रक्तदान

पुलिस दिवस के अवसर पर आओ रक्तदान करें ग्रुप द्वारा चलाई जा रही मुहिम में भाग लेते हुए आरएसी के जवानों ने जिला अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान किया। आरएसी के कमांडेंट हिम्मत सिंह के नेतृत्व में 23 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। यह रक्त जवानों के काम आएगा। रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी भाग लेते हुए रक्तदान किया। कमांडेंट सिंह ने रक्तदान करने के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए एक अभियान चलाने का संकल्प लिया। आरएसी के जवानों सहित ब्लड बैंक स्टाफ ने सहयोग किया

खबरें और भी हैं...