पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टेंडर प्रक्रिया निरस्त, पोर्टल पर अपलोड : सीएमएचओ

टेंडर प्रक्रिया निरस्त, पोर्टल पर अपलोड : सीएमएचओ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | सीएमएचओ कार्यालय की ओर से भ्रामिक तरीके से निविदा जारी कर अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के मामले में अब अधिकारी अपनी गलतियों से बचने के लिए एक-दूसरे में आरोप-प्रत्यारोप लगाने में लगे हैं तो वहीं सीएमएचओ ने कहा कि उन्होंने निविदा को निरस्त कर एसपीपीपी पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। सीएमएचओ डॉ.राजेश मित्तल ने बताया कि अकाउंटेंट को चार्ट सीट जारी कर दी गई है।

गौरतलब है कि दैनिक भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद सीएमएचओ हरकत में आए और आनन-फानन में पुरानी निविदा को निरस्त कर निरस्त की सूचना विभागीय पोर्टल पर अपलोड करने की बात कर रहे हैं। जबकि पोर्टल पर देर शाम तक धौलपुर सीएमएचओ कार्यालय से कोई भी टेंडर निरस्त की सूचना अपलोड नहीं हुई है। सोमवार को भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद दिनभर सीएमएचओ कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। जिसमें विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी टेंडर प्रक्रिया को लेकर चर्चा करते देखे गए। बता दें कि निविदा आमंत्रण की समय सीमा एवं प्रचार की विधि 5 लाख तक की निविदाओं के लिए10 दिन का समय एवं एक क्षेत्रीय दैनिक समाचार-पत्र तथा नोटिस बोर्ड पर निविदा प्रकाशित व चस्पा करनी होती है। वहीं 5 लाख से अधिक लेकिन 50 लाख तक की निविदाओं के प्रचार-प्रसार के लिए 15 दिन का समय व एक क्षेत्रीय दैनिक व एक राज्य स्तरीय मुख्य दैनिक समाचार पत्र एवं नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित एवं चस्पा करनी होती है, ताकि निविदा का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके और राज्य सरकार को राजस्व का लाभ हो एवं राज्य हित में न्यूनतम दर पर कार्य संपादित कराया जा सके।

ये बोले जिम्मेदार

अकाउंट मैनेजर सीएमएचओ कार्यालय केके द्विवेदी ने बताया कि टाइपिंग में प्रिटिंग मिस्टेक हो गई थी। निविदा गलत हो गई थी। कमेटी ने इस टेंडर पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया है। लेकिन यह निविदा निरस्त कर दी जाएगी।

कैशियर सीएमएचओ कार्यालय दामोदर सिंह ने बताया कि निविदा में गलती निकली है, यह सही है। लेकिन अभी किसी को ठेका नहीं दिया गया है। निविदा निरस्त करने का अधिकार कमेटी का है। कमेटी ने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।

खबरें और भी हैं...