पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूखे से जूझ रहा है डांग मोरोली : शर्मा

सूखे से जूझ रहा है डांग मोरोली : शर्मा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। कम बारिश तथा सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं होने की वजह से मोरोली डांग क्षेत्र अकाल व सूखे की मार झेल रहा है। यह बात समाज सेवी सतीश शर्मा मैनेजर से गांव झोंडे का पूरा व भीकापुरा के ग्रामीणों ने कही। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में कृषि के अलावा अन्य कोई रोजगार नहीं है वहीं इस वर्ष बारिश भी कम होने से खेती में बहुत नुकसान हुआ है। कि शहर के नजदीक होने के बावजूद भी हमारा क्षेत्र काफी पिछड़ा हुआ है। शर्मा ने बताया कि पूरे मोरोली डांग क्षेत्र में प्रचुर खनिज संपदा होते हुए भी वहां के लोगों को अपने जीवन-यापन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। रघुनाथ सिंह सरपंच, मान सिंह, रविंद्र सिंह, रामदीन, शिवराम, बनवारी, वकील, मलखान, नरेंद्र, जगन्नाथ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...