पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष बने नफीस
धौलपुर| राष्ट्रीय अल्पसंखयक पिछड़ा वर्ग संगठन धौलपुर की बैठक पहाड़ वाले बाबा पर हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शकील खान ने की। इसमें जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा कर नफीस खान को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पर प्रदेश महासचिव आजाद मिर्जा सहित अमजद अली, अनीस खान, आकाश वघेला, परवेज मिर्जा, दुष्यंत राना, जावेद अब्बास, उस्मान अब्बासी, राम यादव, सौरभ यादव, फरमान अली, विष्णु, आसिफ खान ने स्वागत किया।