शर्मा बने पीएचईडी यूनियन जिलाध्यक्ष
चूरू | ऑल राजस्थान पीएचईडी कॉन्ट्रेक्टर यूनियन की सोमवार को बैठक हुई। बैठक में कई मुद्दों व समस्याओं पर चर्चा की गई। बाद में सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय करते हुए यूनियन का नया जिलाध्यक्ष तारानगर के कपिल शर्मा को बनाया। इस दौरान विष्णु शर्मा, गोविंद जांगिड़, सुनील पंडित, इंद्रचंद स्वामी, अर्जुन मोठसरा, अमित सिहाग, राजेश धनकड़, नीजू जांगिड़, हाजी शरीफ आदि ने नए जिलाध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया।