भनीण में शराब बेचते आरोपी गिरफ्तार
तारानगर | पुलिस ने रविवार शाम को गांव भनीण के खेत में रखी अवैध शराब जब्त कर एक जने को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि भनीण के जोहड़ के पास एक खेत की खाई में शराब पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां पर बच्चनराम उर्फ दानाराम भाकर को मौके से पकड़कर जांच की, तो उसके पास से हरियाणा निर्मित शराब की 84 बोतल मिली। शराब जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया।