पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • विधायक ने समस्याएं सुनी, मौके पर ही करवाया समाधान

विधायक ने समस्याएं सुनी, मौके पर ही करवाया समाधान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधायक जयनारायण पूनिया का ग्रामीण दौरा सोमवार को भी जारी रहा। विधायक ने गोगटिया चारणान, गुदड़वास, ढाणी कुम्हारान, ढाणा पट्टा सात्यूं, बीघरान, ढाणी खीचड़ान, खरतवासिया, गोगटिया बागावतान, गोगटिया कच्छावतान, ढाणी बाबरिया, आनंदसिंहपुरा, ढाणी आशा, गोड़ास, ढाणी चुन्नाराम, ढाणा भाकरान, बालिया, करणपुरा, गोगटिया पट्टा चंगोई आदि गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी व मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक ने गांवों में बनवाए गए गौरव पथ, क्रमोन्नत स्कूल सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विधायक पूनिया ने कहा कि सरकार ने चार सालों में सरकार ने क्षेत्र में 26 सीनियर स्कूल खोलें हैं, जो गांवों के बच्चों को शिक्षित करने की अहम कड़ी साबित होगी। रतन राठौड़, महावीर पूनिया, राजेंद्र जोईया, जुगल सिंह शेखावत, जगदीश दायमा, भंवरलाल पूनिया, मदन गुरी, भूराराम प्रजापत, छोटूराम, शीशराम मौजूद थे।

तारानगर. ढाणी कुम्हारान में विकास कार्यों का लोकार्पण करते विधायक जयनारायण पूनिया।

खबरें और भी हैं...