सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक
झालरापाटन| परशुराम जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह व छात्रावास शिलान्यास समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इसमें गांवों में लोगों से संपर्क करने काे लेकर चर्चा हुई। संयोजक घनश्याम आचार्य ने विवाह सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सुनेल, भवानीमंडी, डग, चौमहला, गंगधार, पिड़ावा, कोटड़ी, देवली, सुकेत, रामगंजमंडी, चेचट, खैराबाद, घाटोली में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक ली। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।