जनसुनवाई में 60 ने की शिकायतें 30 का मौके पर समाधान
राजलदेसर | जोधपुर डिस्कॉम की अोर से उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए एईएन कार्यालय में उपभोक्ता समस्या समाधान शिविर लगाया गया। देवस्थान मंत्री राजकुमार रिणवा ने समस्या समाधान शिविर का शुभारंभ करते हुए ऐसे शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। जोधपुर डिस्कॉम चीफ इंजीनियर पीजे धोबी ने बताया कि सब स्टेशन के 500 मीटर के दायरे में जहां तीन ढाणियां बनी है, उनको बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। सौभाग्य योजना के तहत आबादी क्षेत्र में मात्र 500 रुपए में बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे, जो गरीब 500 रुपए एक साथ देने में सक्षम नहीं उनसे 10 किश्तों में जमा करवाए जाएंगे। 60 लोगों ने अपनी समस्याएं रखी। बिजली बिल दुरूस्त करने, मीटर बदलने जैसी 30 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।