गेहूं निकालते थ्रेसर मशीन में फंसने से युवक की मौत
मंड्रेला | तिगियास पंचायत की महती की ढाणी में गुरुवार रात थ्रेसर से गेहूं निकालते समय मशीन में हाथ व शरीर का अन्य हिस्सा फंसने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक महती की ढाणी का सुभाष मेघवाल ( 35) अपने खेत में थ्रेसर से गेहूं निकाल रहा था। इसी दौरान बायां हाथ मशीन में फंसकर खिंचने से शरीर का काफी हिस्सा मशीन में फंस गया। मशीन को बंद कर मौके पर मौजूद लोगों ने सुभाष को बाहर निकाला। सुभाष को बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जयपुर रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई।