बड़ागांव में समय पर नहीं आए पशु चिकित्साकर्मी, लोगों ने जताया विरोध
बड़ागांव | सेठ नारायण दास संघाई राजकीय पशु चिकित्सालय में शुक्रवार को कर्मचारी समय पर नहीं आने पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लखन सिंह व जितेंद्र सिंह शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे पशु चिकित्सालय में पशु का इलाज कराने आए। कार्यालय पर ताला लटका मिला। मालसर के महेंद्रसिंह भी अपने पशु का इलाज कराने आए और ताला बंद मिलने से परेशान हो गए। लोगों ने कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पशु चिकित्सालय के डाॅ. मदनलाल वर्मा ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया।