पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेन जयंती; समाज ने निकाली शोभायात्रा

सेन जयंती; समाज ने निकाली शोभायात्रा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

सेन जयंती महोत्सव समिति के तत्वावधान में सेन जयंती महोत्सव मनाया गया। शुक्रवार शाम शहर के गांधी चौक से सेन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में महिलाएं व युवतियां नृत्य कर रही थीं। सफेद वस्त्रों में सिर पर केसरिया व साफा गले में दुपट्टा पहने हाथों में केसरिया पताका लहराते पुरुष घोष लगा रहे थे। शोभायात्रा में बग्गी में सेन महाराज की तस्वीर थी। जिस पर श्रद्धालु चंवर ढुला रहे थे। गांधी चौक से शुरू शोभायात्रा सदर बाजार, गोल प्याऊ, सुभाष चौक, राणा सांगा बाजार होते हुए खातर महल पहुंच संपन्न हुई। इस दौरान अध्यक्ष नंदकिशोर सखवाया, उपाध्यक्ष प्रहलाद नीलमणी, सचिव सत्यनारायण सेन, कोषाध्यक्ष बंशीलाल खटोड़, बनवारी तंवर, संरक्षक मनोहर लाल सेन आदि उपस्थित थे। इससे पूर्व गुरुवार शाम शहर में वाहन रैली भी निकाली गई।

सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, वरिष्ठों का सम्मान किया... राष्ट्रीय नाई महासभा द्वारा जिला स्तरीय सेन जयंती पर सांवलियाजी विश्रांति गृह में सुबह 7 बजे सेनजी महाराज की पूजा एवं हवन हुआ। तत्पश्चात् सुबह 10 बजे भोजन एवं 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम अतिथियों का सम्मान एवं जिले से पधारे हुए समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान एवं दुल्हा-दुल्हन प्रतियोगिता तथा दोपहर 3 बजे पारितोषिक वितरण, शाम 5 बजे शोभायात्रा निकाली।

मुख्य अतिथि यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़, जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, नगर परिषद सभापति सुशील शर्मा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रूद, श्रवणसिंह, पार्षद मोनू सोनी सहित सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया। अतिथियों ने सभी प्रतियोगियों को पारितोषिक वितरण किया। राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश संरक्षक बालूराम सेन, राष्ट्रीय सचिव गोपाल नीलमणी, जिलाध्यक्ष शिवलाल पीपलवास, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु सेन रूद, क्षौर कलाकार मंडल अध्यक्ष दिलीप सेन घटियावली, कार्यकारिणी अध्यक्ष विष्णु सेन जालमपुरा, प्रधान महासचिव पवन खंडेलवाल, जिला प्रवक्ता मुकेश सेन, युवा मोर्चा राष्ट्रीय महासभा उपाध्यक्ष जमनालाल देवरी, गोपाल पहलवान, वरिष्ठजनों में जगदीश जालमपुरा, भैरूलाल आरणी, सुरेश वर्मा, भूपेन्द्र गांधीनगर, युवा मोर्चा से सोनू सेन, लखन सेन बोजुंदा, सुनील जालमपुरा, नारायण सेन, पवन सेन, पुनीत, रवि मनोज, कन्हैया सेन, राहुल सेन घटियावली, मुकेश आरणी, कालु पावटिया, नंदकिशोर सांवता, शांतिलाल खेरी, सुरेशचंद्र चंदेरिया आदि राष्ट्रीय नाई महासभा के कार्यकर्ता एवं वरिष्ठजन व युवा उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...