पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान के चुनाव 15 को होंगे

स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान के चुनाव 15 को होंगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | श्रीमैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान आसावरा माता के चुनाव 15 अप्रैल रविवार को स्वर्णकार समाज धर्मशाला में होंगे। मुख्य चुनाव संयोजक बालमुकुंद बैनाथिया के अनुसार अध्यक्ष पद पर कैलाशचन्द्र गड़ोलिया चिकारड़ा व गिरधारीलाल खजवाणिया भदेसर चुनाव लड़ रहे हैं। महामंत्री पद पर मेघराज ददोलिया बांठरड़ा खुर्द अकेले होने से निर्विरोध चुने। कोषाध्यक्ष पर कैलाशचंद्र कुलथिया बानसेन व विनोद कुमार मलेंडिया मैदान में हैं। मतदान सुबह 9 से शाम 4 बजे तक चलेगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना एवं शपथ ग्रहण समारोह होगा।

खबरें और भी हैं...